Rashifal 21 अप्रैल 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 21 अप्रैल 2025 को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।
21 अप्रैल 2025 यानी सोमवार का पंचांग
बैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र। अष्टमी तिथि 06:58 PM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 12:37 PM तक उपरांत श्रवण। साध्य योग 11:00 PM तक, उसके बाद शुभ योग। करण बालव 07:05 AM तक, बाद कौलव 06:59 PM तक, बाद तैतिल। 21 अप्रैल सोमवार को राहु 07:40 AM से 09:15 AM तक है। चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।
21 अप्रैल 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचें।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आपकी योग्यता, रचनात्मकता और प्रतिभा के कारण आपको आपके प्रयासों के लिये जल्द ही पुरस्कृत किया जायेगा।
♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी साथ ही तरक्की के नये मार्ग खुलेंगे। आज खुद की परेशानी पैरेन्ट्स से शेयर करेंगे तो निश्चित ही आपको उसका हल मिल जायेगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। इस राशि के जमींदार को फायदा होने वाला है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आज विदेश में शिक्षा संबंधी लोन लेना चाहते है तो ले सकते है क्योकि समय अच्छा है। करियर की नई शुरुआत होगी। भगवान को 5 बादाम का भोग लगाएं, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। आत्मविश्वास से तथा धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं, आप को दोनों चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। जिस अच्छे मौके का आप कई दिन से इंतजार कर रहे थे आज वो मौका आपको मिलेगा। साथ ही आपको उस कार्य में सफलता भी मिलेगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स नजर आएंगे। लवमेट आज साथ में टाइम स्पेंड करेंगे। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। आज जरूरतमंदो को भोजन कराएं, जीवन में सभी खुशियां मिलेंगी।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों के चलते अस्पताल जाना पड़ सकता है, अतः सावधानी अपेक्षित है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। अपनी आगे की जिंदगी के लिये मजबूत नींव रखने का यह उचित समय हैं।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें। आज दोपहर से कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया हुआ प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद करने से बचें। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : आज आप ऑफिस में कई अहम फैसला लें सकते हैं। किसी सीनियर की मदद से आपको धनलाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के साइंस के स्टूडेंट्स आज प्रैक्टिक क्लास जरूर करें। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने का प्लान बना रहे है, मौसम में बदलाव का ख्याल रखें। आज जॉब संबंधी खुशखबरी मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। शाम को घर में पार्टी का प्लान भी बना सकते है। मां दुर्गा को पंचमेवा का भोग लगाने से आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। योजनाओं को अमली जामा पहनाने और नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका ध्यान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते है। जहाँ आपके मन को शंति मिलेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस प्रोजेक्ट में निवेश कर सकता है। आज प्रॉपर्टी की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं अवश्य सफलता मिलेगी। लवमेट आज अपने पार्टनर को ड्रेस गिफ्ट करेगा। इससे रिश्ते की दूरियां नजदिकियों में बदल जाएगी। विष्णु भगवान की पूजा करें, आपके बिजनेस को धनलाभ होगा। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



