Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 03 मई 2025 का अपना राशिफल जानें

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 03 मई 2025 का अपना राशिफल जानें

Rashifal 03 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 03 मई 2025 को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

 03 मई 2025 शनिवार का पंचांग

बैशाख शुक्ल पक्ष षष्ठी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। षष्ठी तिथि 07:52 AM तक उपरांत सप्तमी। नक्षत्र पुनर्वसु 12:34 PM तक उपरांत पुष्य। शूल योग 01:40 AM तक, उसके बाद गण्ड योग। करण तैतिल 07:52 AM तक, बाद गर 07:29 PM तक, बाद वणिज। 03 मई शनिवार को राहु 09:09 AM से 10:46 AM तक है। 06:37 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

03 मई 2025 राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। समय को व्यर्थ गँवाने की बजाय आज किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके वार्तालाप के तरीक़ों में वृद्धि कर सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे है। लेकिन आपको उसके लिए पूरे तौर पर लगातार कोशिशें करनी होंगी। परिवारवालों के साथ किसी  निजी समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आज आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते है लवमेट के साथ कहीं बाहर हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग होगी। सूर्य को जल अर्पित करने से आपकी सारी मुश्किलें हल हो सकती है।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सबसे नकारात्मक पलों का समना आपको करना पड़ सकता है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप अपना बचा हुआ समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। आज आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपको दोनों तरफ काफी ध्यान देना पड़ा है, क्योंकि आपके पास समय कम था। अपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को देने से आपकी वित्तिय स्थिति अच्छी रहेगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताक़त होती है। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पीर्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा ओर ज्यादा बढ़ जाऐगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते है आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुवात होगी। आज लवमेट अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर सकते है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से आपको धन लाभ होगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी होने के योग बन रहे है। आज ऑफिस में कुछ पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते है जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात कर सकते है। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करने से आपकी पूराने मतभेद दूर होंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके सारे काम समय पर ही पूरे हो जाऐंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप तनाव में रहने वाले है। आज आप अपने कामों में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। लवमेट आज अपने पार्टनर को कपड़े गिफ्ट कर सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आपको सफलता मिलेगी।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपके सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाऐंगे। जिससे मन खुशनुमा रहेगा। आज आपका मन किताबें पढ़ने का करेगा। हो सकता है कि दोस्तों के साथ मूवी देखने भी जाएं। इस राशि के लोग आज आप किसी अपने की मदद कर सकते है। साथ ही आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इसेस सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करन से बचेंगे। इस राशि के लोग को आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी इंटरव्यू में जाने से पहले हनुमान जी का दर्शन जरुर कर लें, निश्चित ही सफलता की प्राप्ति होगी।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates