Rashifal 07 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 07 मई 2025 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।
07 मई 2025 दिन बुधवार का पंचांग
बैशाख शुक्ल पक्ष दशमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। दशमी तिथि 10:20 AM तक उपरांत एकादशी। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 06:17 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। व्याघात योग 01:04 AM तक, उसके बाद हर्षण योग। करण गर 10:20 AM तक, बाद वणिज 11:22 PM तक, बाद विष्टि। 07 मई बुधवार को राहु 12:23 PM से 02:00 PM तक है। 12:57 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
07 मई 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निपटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज स्टूडेंट्स का विदेश में पढ़ाई का योग बन रहा है। किसी अच्छे इंस्टिट्यट में दाखिला मिल सकता है। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जायें।
♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका दिन बंपर लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहे। सही ढंग से गाइड करने की जरुरत है। गरीबों में वस्त्रो का दान करें।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। गैर-ज़रूरी चीजों पर रुपये खर्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज कर सकते हैं। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है।अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। भगवान राम की पूजा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की जरूरत है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है। कोई पौधा लगाएं। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज्यादा उनकी आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको विदेश दौरे में किसी पुराने शुभचिंतक से मुलाकात हो सकती है। किसी समारोह में आपको बुलावा आ सकता है। धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे होंगे। पीपल के पत्ते पर राम-राम लिखकर नदी में प्रवाहित करें। सब कुछ अच्छा बना रहेगा।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको जरूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज दूसरों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लायेंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा। संयम व धैर्य के साथ अपने बिजनेस पर ध्यान लगायें। तो आपके लिए अच्छा होगा। आज किसी समाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। गलतफहमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की जरूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। कभी-कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है। लगता है कि आपके लिए कुछ-कुछ वैसा ही दिन है।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए शानदार रहेगा। किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ-वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरुरत है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। शिक्षा में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



