– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 22 अप्रैल 2024 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

IMG 20240421 WA0005

Share this:

Rashifal 22 अप्रैल 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 22 अप्रैल 2024 को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

22 अप्रैल 2024 यानी सोमवार का पंचांग

चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), चैत्र। चतुर्दशी तिथि 03:26 AM तक उपरांत पूर्णिमा। नक्षत्र हस्त 07:59 PM तक उपरांत चित्रा। हर्षण योग 04:28 AM तक, उसके बाद वज्र योग। करण गर 02:21 PM तक, बाद वणिज 03:26 AM तक, बाद विष्टि। 22 अप्रैल सोमवार को राहु 07:39 AM से 09:14 AM तक है। चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।

22 अप्रैल 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपको कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी भी नए कार्य की शुरुआत की है तो उसमें आप दिलो जान से कार्य करें। आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और कोई भी निर्णय तुरंत न लें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रयासों को पहचानेंगे। अपने सहयोगियों से मन मुटाव होने के आसार हैं।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अनबन दूर होगी। करोबार में आ रही परेशानियों का हल निकलेगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सायंकाल के समय आपको शीघ्र वाहनों से के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो, वह आपके धन कोष को भी खाली कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज धन की आमद सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। आज अनावश्यक विवादों में न उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक न पहुंचे। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्‍छे परिणाम मिलेंगे।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा और आज आप यदि किसी कार्य को करें, तो पूरे करें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह कार्य लटक सकता हैं और आज आप यदि किसी व्यक्ति की मदद के लिए आएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। इस तीर्थ से नए अनुभव हासिल होंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर आपको मिल सकती है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। काम का प्रेशर वर्तमान समय में अधिक चल रहा है तो रिफ्रेश करने लिए मनपसंदीदा कार्य कर सकते हैं। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें. कारोबारियों को रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको रुपए पैसे करने से पहले अपने भाई व अपने पिताजी से सलाह लेनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई और नया ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अभी अपनी पुरानी नौकरी में ही रहना होगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। धन लाभ होगा। पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपको लाभ होने वाला है। किहीं कारणों के चलते दोस्त नाराज हो सकते हैं। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका वैवाहिक जीवन आपके लिए आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आज आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, आज उनको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्का होने की उम्मीद है, लेकिन परीक्षा की तैयारियों में उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates