– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 14 अक्टू. 2023 का राशिफल-पंचांग पढ़ें

rashifal 9

Share this:

Rashifal 14 October 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 14 अक्टूबर को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

14 अक्टूबर 2023 शनिवार का पंचांग 

आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आश्विन। प्रतिपदा तिथि 12:32 AM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र चित्रा 06:12 PM तक उपरांत स्वाति। वैधृति योग 10:24 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग। करण किस्तुघन 12:02 PM तक, बाद बव 12:32 AM तक, बाद बालव। 14 अक्टूबर रविवार को राहु 04:31 PM से 05:57 PM तक है।चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।

14 अक्टूबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) :आज आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे होंगे। समय भी आराम से बीतेगा। आज नौकरी में विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये आज का दिन ठीक है। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढे़गा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आएगा।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि उन्हें आज आप अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो अगर आपने अपने मन की बात किसी को बताई, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जो लोग आपको अत्यधिक प्रिय हैं, वह आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालेंगे।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज धार्मिक यात्रा का दिन है। दाम्पत्य जीवन में ईगो को स्थान मत दें। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। अत्यधिक खर्च होने की संभावना है। आपको अपने स्वभाव के ऊपर नियंत्रण रखने आवश्यकता है। अन्यथा किसी के साथ मतभेद पैदा हो सकता है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज मनोरंजन के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी वह किसी कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ  वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, लेकिन फिर भी आप कोई निर्णय वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर ही ले, तो बेहतर रहेगा। संतान को आपसे किसी मदद की उम्मीद हो सकती है, जो आप उनके लिए उनकी मदद अवश्य करें। आप अपने साथी के साथ अपनी किसी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, लेकिन आप किसी काम में बिना सोचे समझे ना पड़े, नहीं तो वह आपकी बहुत बड़ी गलती होगी। आपको किसी अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो आप बार-बार वही गलती करते रहेंगे।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाने के लिए रहेगा, जो लोग बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है, जो आपको थोड़ा समस्या देगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बच्चों का मन आज कुछ नई-नई चीजों को खरीदने का करेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आप का खर्च बढ़ सकता है इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। आलस्य से दूर रहने की जरूरत है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान से आपने जितनी उम्मीदें लगाई थी, वह उन पर खरी नहीं उतारेगी, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपने घर की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं और आप किसी बाहरी व्यक्ति को अपने घर में ना लाएं। व्यवसाय में आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में कम लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर रहेगा, इसलिए आज आप दिल खोलकर जोखिम उठा सकते हैं। यदि आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सके, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से ही सब कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आज किसी से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप तनाव को कम कर सकते हो।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates