Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Again Tragedy : ओडिशा में मालगाड़ी की चपेट में आकर 6 मजदूरों ने गंवाई जान, कई बताए जा रहे जख्मी

Again Tragedy : ओडिशा में मालगाड़ी की चपेट में आकर 6 मजदूरों ने गंवाई जान, कई बताए जा रहे जख्मी

Odisha Update News, Jajpur, 6 Labourers Died In Touch Goods Trai, Many Injured : बालासोर भीषण ट्रेन हादसे का अभी चौथा दिन है। इस बीच एक नई ट्रेजेडी सामने आ गई। ओडिशा के जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आकर 6 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। हादसे के कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। 

बारिश के कारण मालगाड़ी के नीचे बैठ गए मजदूर

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी। इस वजह से मजदूर ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे बैठ गए। तभी अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और मजदूरों को उसके नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मजदूर एक रेलवे साइडिंग पर काम कर रहे थे, जहां एक मालगाड़ी खड़ी थी। अचानक मौसम बिगड़ने के बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वे ट्रेन के नीचे बैठ गए। मालगाड़ी में इंजन नहीं लगा था और बारिश की वजह से ट्रेन आगे की ओर बढ़ने लगी। दुर्भाग्य से मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Share this:

Latest Updates