Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुखद घटना : घर में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, एक की हालत गंभीर

दुखद घटना : घर में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, एक की हालत गंभीर

बिहार के मोतिहारी जिला अंतर्गत पताही प्रखंड क्षेत्र स्थित नुनफरवा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के एक घर में देर रात आग लग गई। जब आग लगी उस वक्त परिवार के लोग नींद में सोए हुए थे। इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं चला। इस अग्निकांड में पति-पत्नी जिंदा जल गए। मृतक 60 वर्षीय गणेश महतो और 55 वर्षीय गंगाजली देवी बताई जा रही। घर का एक सदस्य 38 वर्षीय दुलारचंद महतो इस अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में इलाजरत है।

अगलगी की घटना में खाद्य सामग्री सहित लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि गणेश महतो दिव्यांग थे। देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। उनकी पत्नी गंगाजली देवी अपने पति को बचाने पहुंची। लेकिन, दोनों आग के चपेट में आ गए और मौत हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। 

अग्निशमन की टीम ने आग पर पाया काबू 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीण सन्न थे। घटना में लाखों रूपए की संपति जलकर खाक होने की भी सूचना है। अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने को लेकर प्रयास किया जा रहा। घटना के बाद से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Share this:

Latest Updates