Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

8 साल के बच्चे ने अलमारी से निकाली बंदूक और खेलने लगा, अचानक चली गोली और इसके बाद जो हुआ…

8 साल के बच्चे ने अलमारी से निकाली बंदूक और खेलने लगा, अचानक चली गोली और इसके बाद जो हुआ…

US News : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 8 साल के बच्चे ने अलमारी से अपने पिता की बंदूक निकाली और खेलने लगा। खेलते समय  बच्चा ने एक साल की बच्ची पर गोली चला दी।  बच्ची की मौत हो गई। साथ ही बच्ची की बहन इस हादसे में घायल हो गई। एस्कैम्बिया काउंटी शेरिफ चिप सिमंस ने कहा कि बच्चे के 45 साल के पिता रॉडरिक रान्डेल (Roderick Randall) को गिरफ्तार किया गया है और उन पर लापरवाही बरतने, एक बंदूक रखने और सबूत छिपाने के आरोप लगे हैं। रान्डेल का एक आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

एक मोर्टल में हुई ये घटना

इंटरनेशनल मीडिया के अनुसार, ये घटना एक मोटल में हुई है। रान्डेल अपने बेटे के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए यहां आया था। प्रेमिका अपने दो साल के जुड़वां बच्चों और अपनी एक साल की बेटी को साथ लेकर आई हुई थी। रान्डेल अपनी बंदूक को अलमारी में रखकर बाहर चले गया था।

बच्चे ने देखा था पिता ने कहा रखी है बंदूक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेरिफ ने कहा कि रान्डेल के बेटे को पता था कि उसने बंदूक कहां रखी है। उसके बेटे ने अलमारी से बंदूक को बाहर निकाला और उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रेमिका सो रही थी। बेटे ने बंदूक के साथ खेलना शुरू कर दिया और एक साल की लड़की को गोली लग गई। वहीं उसकी मौत हो गई,जबकि जुड़वां बच्चों में से एक घायल हो गया है।

हर साल होती हैं इस तरह की घटनाएं

जब पिता वापस लौटा, तो उसने पुलिस के आने से पहले बंदूक और एक अज्ञात पदार्थ जो कि ड्रग्स हो सकता था, उसे कमरे से बाहर फेंक दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आरोपी पिता को पकड़ लिया।

एवरीटाउन फॉर गन सेफ्टी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हर साल, संयुक्त राज्य अमेरिका में सैकड़ों बच्चों को अलमारी, नाइटस्टैंड दराज, बैकपैक्स और पर्स इत्यादि जगह पर असुरक्षित, भरी हुई बंदूकें मिल जाती है,जो कि इस तरह की घटना का कारण बनती हैं।

Share this:

Latest Updates