Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर स्वतंत्रता दिवस पर फहराया जायेगा तिरंगा

अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर स्वतंत्रता दिवस पर फहराया जायेगा तिरंगा

New Delhi News : रक्षा मंत्रालय ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे विशाल भारतीय झंडा फहराने के लिए पहला अभियान शुरू किया है। नई दिल्ली में इस अभियान को रक्षा मंत्रालय की अपर सचिव दीप्ति मोहिल चावला ने मंगलवार को कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान से माउंट किलिमंजारो के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) ने कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान से अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो तक दिव्यांगजन अभियान चलाया है। इस अभियान दल में उदय कुमार 91 प्रतिशत दिव्यांग हैं, जिनका एक पांव घुटने से ऊपर तक कटा है। उदय कुमार पहले ही पश्चिमी सिक्किम के कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान में माउंट रेथेनॉक (16,500 फीट) पर चढ़ चुके हैं। इनके अलावा दल में वायु सैनिक और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य ग्रुप कैप्टन जय किशन, कैप्टन श्रुति एस. चनवीरगौड़ा, सूबेदार महेंद्र कुमार यादव, पावेल शर्मा और सुश्री सुलक्षणा तमांग हैं।

Share this:

Latest Updates