Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Triple Murder : ताबड़तोड़ फायरिंग ने ले ली एक ही घर के 3 लोगों की जिंदगी

Triple Murder : ताबड़तोड़ फायरिंग ने ले ली एक ही घर के 3 लोगों की जिंदगी

UP Update News, Mainpuri, 3 Members Of Same Family Killed, Land Controversy : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल पुलिस क्षेत्र के नगला अंतरम गांव में ट्रिपल मर्डर से दहशत फैल गई  है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताबड़तोड़ फायरिंग कर पिता और बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली गई।  मर्डर के पीछे दो संबंधित परिवारों के बीच जमीनी विवाद और वर्षों से चली आ रही दुश्मनी बताई जा रही है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है।

फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस

मैनपुरी के एसपी  विनोद कुमार  के मुताबिक, मुख्य आरोपी राहुल यादव (28) ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से सोमवार को 80 वर्षीय रामेश्वर यादव के परिवार पर हमला किया। रामेश्वर यादव, उनके 52 वर्षीय बेटे कायम सिंह यादव और 30 वर्षीय ममता यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरोजिनी यादव को भी गोली मारी गई और वह हमले में घायल हो गईं। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। शिकायत में नामित आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और मामला दर्ज किया गया है। इसमें शामिल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की गई है। एसपी ने कहा कि दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद था।

Share this:

Latest Updates