Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Mood Update : झारखंड में देर से हुई मानसून की मेहरबानी, अब 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Weather Mood Update : झारखंड में देर से हुई मानसून की मेहरबानी, अब 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Entered Late, Now 5 Days Alert For Rain : बेशक मानसून की मेहरबानी झारखंड में देर से हुई मगर हुई तो राहत की बारिश में सुकून दिया। सोमवार की शाम से झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग रांची ने कहा है कि अभी एक से दो दिनों में राज्य के सभी हिस्सों में भी मानसून पहुंचेगा। झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की एंट्री हुई है।

अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले पांच दिनों में राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। संताल के इलाके जिसमें साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका में मानसून का असर देखा जा रहा है, जामताड़ा और देवघर के भी कई इलाकों में बारिश हुई है। अगले दो दिन में जमशेदपुर में भी मानसून प्रवेश करेगा।

तापमान में आने लगी है गिरावट

झारखंड में मानसून के प्रवेश करते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची समेत अन्य कई जिलों में बूंदा-बांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। झारखंड के कई इलाकों में मानसून अब धीरे- धीरे पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। 

Share this:

Latest Updates