Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाब के मलेरकोटला से पकड़े गये दो जासूस, पाक उच्चायोग के अधिकारी के लिए कर रहे थे काम

पंजाब के मलेरकोटला से पकड़े गये दो जासूस, पाक उच्चायोग के अधिकारी के लिए कर रहे थे काम

Chandigarh news : पंजाब पुलिस ने राज्य के मलेरकोटला से दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। इन पर पाकिस्तानी उच्च आयोग के कार्यालय के एक अधिकारी को सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां मुहैया करवाने का आरोप है। इसके बदले में उन्हें आॅनलाइन पेमेंट मिलती थी।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर मलेरकोटला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपने दूसरे सहयोगी के बारे में बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किये हैं। इनसे पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि वह कब से गोपनीय जानकारियां लीक करने का काम कर रहे थे और वह अब तक किस तरह की जानकारियां पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को मुहैया करवा चुके हैं।

डीजीपी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि पकड़े गये दोनों आरोपित अपने हैंडलर के लगातार सम्पर्क में थे और उसके निर्देशानुसार काम करते हुए स्थानीय युवकों के साथ मिल कर गतिविधियों को नोट करके मोबाइल के माध्यम से आगे भेजते थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Share this:

Latest Updates