New Delhi News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपने पद से दिया गया इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी भूमिका को रेखांकित किया है।
गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 67ए के तहत अधिसूचना जारी कर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की सूचना दी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, ‘जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’



