Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

निलंबित IAS पूजा की जमानत का इंतजार और बढ़ा, अगली सुनवाई 26 जुलाई को

निलंबित IAS पूजा की जमानत का इंतजार और बढ़ा, अगली सुनवाई 26 जुलाई को

निलंबित IAS पूजा सिंघल (Pooja Singhal) की जमानत याचिका पर सोमवार को रांची ईडी (ED) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल ने कोर्ट से ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट की सर्टिफाइड कॉपी की मांग की। अब इस मामले की सुनवाई 26 जुलाई को होगी। पिछली सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल की ओर से जमानत याचिका पर बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया था। जिसे कोर्ट ने स्वीका कर लिया।

अभिषेक समेत चार के खिलाफ ED कोर्ट ने लिया संज्ञान, जारी हो सकता है समन

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति और पल्स अस्पताल के मालिक अभिषेक झा, CA सुमन कुमार, JE राम विनोद सिंह, राजेंद्र जैन, जय किशोर चौधरी और शशि प्रकाश के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर ED की विशेष अदालत संज्ञान ले लिया है। इसके बाद इन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कानून के जानकारों के मुताबिक़ कोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद उक्त सभी के विरुद्ध सम्मन जारी हो सकता है।

Share this:

Latest Updates