Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

weather report : उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत, कुछ राज्यों में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

weather report : उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत, कुछ राज्यों में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

weather update and weather analysis : देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज शुष्क है। तापमान में तेजी से हो रही गिरावट के कारण ठंड का अहसास शुरू हो चुका है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। वैसे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। 

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में एंटीसाइक्लोन

स्काईमेट के अनुसार तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एंटीसाइक्लोन राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। उपर्युक्त स्थितियों के कारण अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर में हल्की उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं जारी रहेंगी। इसलिए प्रदूषकों का संवितरण कम होगा। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहेगा।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम श्रेणी बारिश (येलो अलर्ट) की चेतावनी जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इन राज्यों में आज यानी 28 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा देश का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण केरल में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्रों और तमिलनाडु के उत्तरी तट पर छिटपुट हल्की बारिश हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में रहा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक के कई स्थानों और मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहा।

Share this:

Latest Updates