Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्नी से दोस्त का था संबंध, चलती ट्रेन में ही चाकू मारकर कर दिया काम तमाम…

पत्नी से दोस्त का था संबंध, चलती ट्रेन में ही चाकू मारकर कर दिया काम तमाम…

West Bengal News : रिश्तो के निर्वाह में जब दोस्त दगा देने लगे तो अंजाम किसी न किसी मुकाम पर जाकर बुरा साबित होता ही है। पश्चिम बंगाल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति को उसके ही दोस्त ने 15 जुलाई को चलती ट्रेन में चाकू मार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ कथित तौर पर संबंध था। पुलिस ने कहा कि दक्षिण बर्धमान जिले के बहादुरपुर गांव के 35 वर्षीय प्रसेनजीत गरई को उसके दोस्त राजीव गरई ने चेन्नई-हावड़ा मेल में दोपहर करीब दो बजे चाकू मार दिया। ट्रेन उस समय गंजम जिले से गुजर रही थी।

चेन्नई में दोनों दोस्तों के बीच हुआ था विवाद

आरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सीमांचल साहू ने बताया, “राजीव पिछले हफ्ते अपनी पत्नी के इलाज के लिए पत्नी, ससुर और दोस्त प्रसेनजीत के साथ चेन्नई गया था। वहां उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को अपने दोस्त प्रसेनजीत के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। दोनों दोस्तों के बीच चेन्नई में विवाद भी हुआ था।” 

घटना के बाद यात्रियों ने रुकवा ईट्रेन

पुलिस ने बताया, “चेन्नई-हावड़ा मेल से वापस आते समय शुक्रवार की दोपहर ट्रेन के अंदर भी दोनों के बीच फिर से लड़ाई हुई, जिसके बाद राजीव ने प्रसेनजीत को चाकू मार दिया। हमले में प्रसेनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन गंजम स्टेशन पर रुकवाई।” इसके बाद आरपीएफ अधिकारियों ने उसे खलीकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में आरपीएफ ने राजीव को गंजम पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this:

Latest Updates