जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछे तीन सवाल
New Delhi news : जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तीन सवाल पूछते हुए कहा है कि सरकार को स्पष्ट बताना चाहिए कि जातिगत जनगणना कब और कैसे की जायेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना पर अपने पुराने रुख से हट कर अब नयी नीति अपनायी है, तो उसे यह बात ईमानदारी से स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि अब सरकार को स्पष्ट रूप से यह बताना चाहिए कि जातिगत जनगणना कब और कैसे की जायेगी।
जयराम रमेश ने कहा कि जातिगत जनगणना जैसे महत्त्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर चुप्पी अब नहीं चलेगी। उन्होंने मांग की, कि प्रधानमंत्री जनता को साफ-साफ जवाब दें।



