Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…जब योगी आदित्यनाथ ने थामा मुलायम सिंह यादव का हाथ तो भावुक पल में मुलायम ने रख दी योगी के कंधे पर हाथ

…जब योगी आदित्यनाथ ने थामा मुलायम सिंह यादव का हाथ तो भावुक पल में मुलायम ने रख दी योगी के कंधे पर हाथ

यूं तो भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में राजनीति  तौर पर 36 के आंकड़े हैं। इस बात से अमूमन सभी लोग भली भांति परिचित हैं। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि जब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह या उनके परिवार में कोई निजी कार्यक्रम होता है तो उसमें सीएम योगी आदित्यनाथ जाना नहीं भूलते हैं। मुलायम सिंह भी योगी के बुलावे पर अक्सर आ ही जाते हैं। जब दोनों नेता मिलते हैं तो उनके हाव भाव और आचरण से ऐसा नहीं लगता है कि दोनों राजनीति में एक -दूसरे के धुर विरोधी हैं। अभी सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर सोशल मीडिया के यूजर तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं।

दूसरी पत्नी की मौत की बाद मुलायम सिंह को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे थे योगी आदित्यनाथ

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन शनिवार को हो गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। इतना ही नहीं वह उन्हें ढाढस देने के लिए उनके घर पहुंच गए। इस दौरान एक ऐसा भावुक पल भी आया। जब योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव का हाथ अपने हाथ में थाम लिया। इसके बाद मुलायम सिंह ने भी अपना हाथ मुख्यमंत्री योगी के कंधे पर रख दिया। यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उस पर सोशल मीडिया के गुजर तरह-तरह के विचार रख रहे है।

मुलायम सिंह यादव की तबीयत भी रहती है खराब

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव वृद्ध हो चुके हैं। उनकी भी तबीयत लगातार खराब रहती है। पिछले दिनों तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्वस्थ रहने के कारण है इन दिनों मुलायम सिंह यादव ज्यादा सक्रिय नहीं दिखते हैं। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव और प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा से जुड़े हैं।

Share this:

Latest Updates