Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता मेट्रो के गिरीश पार्क में महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या, कुछ देर बाधित रही मेट्रो सेवा

कोलकाता मेट्रो के गिरीश पार्क में महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या, कुछ देर बाधित रही मेट्रो सेवा

कोलकाता मेट्रो के गिरीश पार्क में सोमवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के कारण यात्रियों को कुछ देर के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12:35 बजे गिरीश पार्क स्टेशन पर एक महिला ने कवि सुभाषगामी मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। आत्महत्या करने वाली महिला के बारे में यह जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है कि वह कहां की रहने वाली थी। इस घटना के कारण डाउन लाइन पर मेट्रो परिसेवा थोड़ी देर के लिए बाधित हो गई। गिरीश पार्क से कवि सुभाष तक मेट्रो सेवा बंद कर दी गई। हालांकि, कवि सुभाष-दमदम और शोभाबाजार-दमदम मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं।

करीब दोपहर 12:35 बजे हुई यह घटना

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला गिरीश पार्क में घूम रही थी। इस दौरान कवि सुभाषगामी मेट्रो जैसे ही 12:35 बजे गिरीश पार्क पहुंची, महिला भी तेजी से भागी। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ महिला को बचाने को दौड़े, लेकिन महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला मेट्रो के नीचे आ गयी। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया। इस घटना के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है। इस घटना के चलते गिरीश पार्क से कवि सुभाष तक मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी।

Share this:

Latest Updates