Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पति के अवैध संबंध का पत्नी करती थी विरोध, रास्ते से हटाने के लिए पति ने कर दी हत्या

पति के अवैध संबंध का पत्नी  करती थी विरोध, रास्ते से हटाने के लिए पति ने कर दी हत्या

Palamu news : पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में सोमवार की देर रात पति के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत विवाहिता को जान देकर चुकानी पड़ी। पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित पति व उसके परिवार के सदस्य फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पति विनीत कुमार सिंह का किसी अन्य युवती से संबंध था। इसका विरोध करने पर वह अपनी पत्नी सिमरन सिंह 21 वर्ष को हमेशा प्रताड़ित करता था। सोमवार की रात विनीत ने सिमरन की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद विनीत उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां मृत अवस्था में सिमरन को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मृतका के मायका के लोग निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव पिता बबलू सिंह को सौंप दिया गया। बबलू सिंह ने बताया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। विनीत ने किसी अन्य युवती से संबंध की बात सिमरन को बताया था। इसे लेकर दोनों के बीच कई मर्तबा विवाद भी हुआ था। जब उसे समझाने की कोशिश की गई। विनीत ने दस लाख रुपये की मांग की थी। घटना वाले दिन भी मायके से लोग विनीत को समझा कर लौटे थे। इसके कुछ घंटे बाद ही सिमरन की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

Share this:

Latest Updates