Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसी परंपरा! यहां की महिलाएं जिंदगी में सिर्फ शादी के दिन ही नहाएंगी और…

यह कैसी परंपरा! यहां की महिलाएं जिंदगी में सिर्फ शादी के दिन ही नहाएंगी और…

Namibia news : साफ-सुथरा और स्वस्थ रहने के लिए वैज्ञानिक रूप से नहाना बहुत जरूरी है। आदतन बहुत से लोग कम नहाते हैं या गैप करके नहाते हैं। अगर कोई कहे की कोई एक महीना में एक ही बार नहाता है, तो अचरज होना स्वाभाविक। लेकिन, अगर ऐसी बात सुनने को मिले कि इस धरती पर जिंदगी में एक ही बार नहाने वाले भी हैं, तो इस पर तुरंत विश्वास करना कठिन है। पर यह बात सही है।

नामीबिया की हिंबा जनजाति

दुनिया में कई ऐसी जनजाति हैं, जो अपनी परंपरा, रीति-रिवाज और रस्म के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देती हैं। फिलहाल, आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक जनजाति की महिलाएं पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं और वो भी सिर्फ अपनी शादी वाले दिन। बाकी की पूरी जिंदगी यहां की महिलाएं और लड़कियां बिना नहाए ही रहती हैं। यह परंपरा नामीबिया की हिनबा जनजाति में है। उत्तरी नामीबिया में रहने वाले लगभग 50,000 लोगों की अनुमानित आबादी वाले स्वदेशी लोग हैं। यह कुनेन क्षेत्र (अब काकोलैंड के नाम से पहचाना जाता है) अंगोला में कुनेन नदी के दूसरी तरफ मौजूद है।

विशेष जड़ी-बूटी का प्रयोग

हिंबा जनजाति की महिलाएं नहाने के बजाय विशेष जड़ी-बूटियों का प्रयोग करती हैं। इसके धुएं से अपने शरीर को फ्रेश रखती हैं। इस जड़ी-बूटी की महक से उनके शरीर से अच्छी महक आती है और यह धुआं उनके शरीर को ताजगी देता है और कीटाणुओं को भी नष्ट करता है।

Share this:

Latest Updates