Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Women in Taliban captivity: घर से बाहर सामान लेने निकलीं महिलाओं पर तालिबान ने चलाईं गोलियां, एक की मौत

Women in Taliban captivity: घर से बाहर सामान लेने निकलीं महिलाओं पर तालिबान ने चलाईं गोलियां, एक की मौत

अफगानिस्तान में महिलाओं को घर से बाहर जाकर सामान खरीदने तक की आजादी नहीं है। तालिबान लड़ाके उन्हें गोलियों की सौगात देकर उनकी जान तक ले रहे हैं। एक बार फिर तालिबान लड़ाकों ने घर से बाहर सामान लेने निकली तीन महिलाओं पर गोलियों की बौछार कर दी। इससे एक महिला की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गयीं। अफगानिस्तान में महिलाओं पर तालिबान के अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिलाओं का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है। अकेले निकलने वाली महिलाओं को तालिबान द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने पर महिलाओं ने समूह में निकलना शुरू किया, किन्तु उन्हें भी नहीं छोड़ा जा रहा है। कांधार में तीन महिलाएं एक रिक्शे पर घर का सामान लेने निकलीं, तभी एक चेक प्वाइंट पर तालिबान लड़ाकों ने ताबड़तोड़ महिलाओं पर गोलीबारी कर दी। गोलियों की बौछार से उनमें से एक महिला ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। अन्य दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

गवर्नर कार्यालय के समक्ष लोग कर रहे प्रदर्शन

घटना के बाद पीड़ित महिलाओं के परिवार सड़क पर उतर आए हैं। महिला के शव को गवर्नर कार्यालय के बाहर रखकर भारी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य मार्ग पर तालिबान लड़ाकों की सक्रियता के कारण ये लोग मृतक महिला के शव को ताबूत में लेकर गलियों से होते हुए गवर्नर कार्यालय पहुंचे। ये लोग प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि तालिबान के कारण अफगानिस्तान में महिलाओं का रहना दुष्कर हो गया है।

Share this:

Latest Updates