Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINEMA MOTION : Alia की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’फिल्म पर भड़क गईं कंगना, जानिए तैश में कैसे किया React

CINEMA MOTION : Alia की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’फिल्म पर भड़क गईं कंगना, जानिए तैश में कैसे किया React

Bollywood में आलिया भट्ट और कंगना रनौत दोनों अपने-अपने अंदाज़ के लिए जानी-पहचानी जाती हैं। दोनों अपने-अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। कभी-कभार फिल्मी दुनिया में कंपटीशन ईर्ष्या और आक्रोश का भी रूप धारण कर लेता है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बिंदास अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना अक्सर ही किसी न किसी पर जुबानी तीर चलाती रहती हैं। इस बार कंगना के निशाने पर आई हैं अभिनेत्री आलिया भट्ट। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब कंगना ने आलिया पर जुबानी हमला किया है, बल्कि इससे पहले वो आलिया पर बयानबाजी कर चुकी हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच अभिनय प्रतियोगिता में ईर्ष्या का भी अपना योगदान है।

फिल्म की कास्टिंग को नेपोटिज्म से जोड़ा

इस बार मुद्दा है आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’। कंगना रनौत ने इस फिल्म में आलिया भट्ट की कास्टिंग को एक बार फिर से नेपोटिज्म से जोड़ दिया है। आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी लगाई हैं। कंगना ने आलिया की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर कॉमेंट करते हुए लिखा है कि यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होगी, क्योंकि इसमें लीड रोल के लिए गलत व्यक्ति को कास्ट किया गया है।

200 करोड़ हो जाएंगे राख

कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है , ‘इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ राख हो जाएंगे। एक पापा की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखती है) के लिए… क्योंकि पापा यह साबित करना चाहता हैं कि यह रॉमकॉम बिंबो ऐक्टिंग भी कर सकती है… इस फिल्म की सबसे बड़ी खामी इसमें की गई गलत कास्टिंग है… ये नहीं सुधरेंगे। कोई ताज्जुब नहीं है कि सिनेमाघर साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों की तरफ जा रहे हैं…जब तक मूवी माफिया पावर में हैं तब तक बॉलीवुड की किस्मत में यही लिखा है।’

Share this:

Latest Updates