Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं देखी होगी  ऐसी बहू : सास को यार कहकर बुलाती है, गुटखा भी खाती है, तंग होकर सांस पहुंची थाने

नहीं देखी होगी  ऐसी बहू : सास को यार कहकर बुलाती है, गुटखा भी खाती है, तंग होकर सांस पहुंची थाने

Amazing news, uttar pradesh news, Agra News : परिकल्पना करें कि कोई बहू अपनी सास को यार कहकर बुलाये, गुटखा खाये और घर में जहां-तहां थूकती चले तो भला कोई सास उसे कितना दिन बर्दास्त करेगी। उत्तर प्रदेश के आगरा से ऐसी ही हैरान कर देने वाली एक खबर आई है। जब सास के बार-बार समझाने पर भी बहू अपनी आदत से बाज नहीं आई तो हारकर सास बहू के खिलाफ थाने पहुंच गई और रपट लिखवा डाली। फिर क्या हुआ, आगे पढ़ें… 

पुलिस के पल्ले नहीं पड़ी सास-बहू तो भेज दिया…

सास-बहू का यह झंझट जब पुलिस से सॉल्व नहीं हुआ तो यह मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। यहां पुलिस और काउंसलर ने सास-बहू की बात सुनी। यहां सास ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी करीब पांच माग पहले हुई है। उनने गुहार लगाई कि पुलिस उनकी बहू को समझाएं कि वह ससुराल में सभी के साथ ठीक से पेश आए। उसकी गुटखा खाने और हर किसी से यार कहकर बात करने की आदत छुड़वाए।

यार नहीं कहेगी, परंतु गुटखा से बाज नहीं आएगी

पुलिस और काउंसलर ने बहू से बात की तो उसने गुटखा खाने की बात स्वीकार कर ली। बहू ने कहा कि अब वह किसी से यार कहकर बात नहीं करेगी। अपनी आदत में सुधार लाएगी, परंतु वह हर हाल में गुटखा खाएगी, हालांकि जहां-तहां थूकने से बाज जरूर आएगी। बहरहाल, बहू की बात सुनकर परामर्शदाता और पुलिस दोनों ने ही अपना सिर धुन लिया और दोनों को अगली तारीख मुकर्रर कर दी।

Share this:

Latest Updates