प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी 4 मई को करेंगें उद्घघाटन
Dhanbad news: भारत की प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का आयोजन 4 से 15 मई तक किया जाएगा , जिसमें 28 खेलों का आयोजन बिहार राज्य के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर वा बेगूसराय शहरों मे किया जाएगा। 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया यूथ गेम्स का विधिवत उद्घघाटन करेंगें।
स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट *गतका* में झारखंड राज्य से 10 खिलाड़ी , 2 कोच व एक मैनेजर झारखंड सरकार की अगुवाई मे सम्मिलित होगें, जिसमें तीन खिलाड़ी धनबाद के राजकमल स.वि.मंदिर के छात्र हैं जो इस प्रकार है –
*1) पलक परमा*
*2) रणवीर ठाकुर*
*3) मिनमय दास*
*कोच – पप्पू कुमार*
ज्ञात रहे गत वर्ष संगरूर पंजाब मे आयोजित राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे शानदार प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन खेलो इंडिया युथ गेम्स के लिए किया गया है। उक्त प्रतियोगिता मे चयनित होने पर विधालय समिति, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड की टीम पप्पू कुमार, राजीव कुमार सिंह व विद्या के नेतृत्व में शनिवार को प्रात: धनबाद- सासाराम इंटरसिटी से प्रस्थान करेगी । गतका का आयोजन 3 से 8 मई तक बोधगया मे होना है।



