Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेमिका से मिलने की हसरत रह गई अधूरी, प्रेमी को बच्चा चोर समझ गांव वालों ने ऐसा धुना…

प्रेमिका से मिलने की हसरत रह गई अधूरी, प्रेमी को बच्चा चोर समझ गांव वालों ने ऐसा धुना…

Jharkhand (झारखंड) में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के टंगरा टोली में शनिवार की देर शाम दो युवकों को जमकर पीटने का मामला सामने आया है। नरेंद्र उरांव नामक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अपने दोस्त राजू उरांव संग उसके गांव आया था। प्रेमिका से मिलने की हसरत तो पूरी नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश की चपेट में आकर प्रेमी और उसके दोस्त की हालत खराब हो गई।

 प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रेमी को किया गया रिम्स रेफर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों की भीड़ ने दोनों युवकों को लाठी-डंडे से पीटकर मारने की कोशिश की। समय पर सूचना मिलने पर सेन्हा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इनमें गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

सदर अस्पताल पहुंचे डीएसपी और इंस्पेक्टर

इधर मामले की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद और लोहरदगा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार को सदर अस्पताल भेजा, जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों का नाम राजू उरांव और नरेंद्र उरांव है। दोनों लातेहार जिला के काटियाटोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एकगुड़ी चितरी टंगरा टोली में आया हुआ था।

इसी दौरान बच्चा चोर की अफवाह उड़ी और उसके बाद नरेंद्र और राजू भागने लगे। ग्रामीणों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा और दोनों को बच्चा चोर के संदेह में जमकर पिटाई कर दी। 

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि नरेंद्र आर्मी का जवान है और वह छुट्टी में आया हुआ था। इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दोस्त के साथ सेन्हा टंगरा टोली में आया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे तथ्यों की का उजागर हो पाएगा। 

Share this:

Latest Updates