Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EMPLOYMENT : सहायक प्रशाखा पदाधिकारी नियुक्ति में 1 अगस्त 2015 से होगी मैक्सिमम एज लिमिट की गणना, जानिए अब कब तक करना है Apply

EMPLOYMENT : सहायक प्रशाखा पदाधिकारी नियुक्ति में 1 अगस्त 2015 से होगी मैक्सिमम एज लिमिट की गणना, जानिए अब कब तक करना है Apply

Jharkhand (झारखंड) में सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 के तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए मैक्सिमम एज लिमिट यानी अधिकतम आयु की गणना एक अगस्त 2015 से होगी। जान लें कि इसका लाभ उन अभ्यर्थियों को ही मिलेगा, जो वर्ष 2019 में इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर चुके थे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कार्मिक विभाग के निर्देश पर आयु की गणना से संबंधित अधिसूचना 16 मार्च को जारी कर दी है।

आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी

इसी के साथ आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ऐसे अभ्यर्थी ऑनलाइन निबंधन तथा फोटो एवं हस्ताक्षर 25 मार्च तक अपलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों के लिए समर्पित ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि 26 से 28 मार्च निर्धारित की गई है। विज्ञापन एवं विवरणिका की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

Share this:

Latest Updates