Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आप आलिया भट्ट को जानते हैं, शायद इस ‘आलिया’ को नहीं, ललित मोदी की बेटी, खूबसूरती में अभिनेत्रियां भी…

आप आलिया भट्ट को जानते हैं, शायद इस ‘आलिया’ को नहीं, ललित मोदी की बेटी, खूबसूरती में अभिनेत्रियां भी…

Bollywood actress आलिया भट्ट का नाम सिनेमा में रुचि रखने वाला शायद कोई भी ऐसा न हो, जो नहीं जानता होगा। सोशल मीडिया पर भी आलिया और हाल में उनके हस्बैंड बने रणबीर कपूर खूब सक्रिय रहते हैं। आज हम जिस आलिया की बात कर रहे हैं, शायद उन्हें आप नहीं जानते होंगे। आजकल सोशल मीडिया पर इस आलिया की चर्चा भी खूब हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इनकी तस्वीरों को हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया। यह आलिया हैं आलिया मोदी। IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी की बेटी। बता दें कि आलिया ललित मोदी और उनकी पहली पत्नी मीनल मोदी की बेटी हैं।

खूबसूरती में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों से किसी भी मायने में कम नहीं

हाल ही में ललित मोदी और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन रिश्तो को लेकर सोशल मीडिया खूब गर्म रहा। भले इस मामले में सुष्मिता ने खुद सफाई दी, लेकिन चर्चा अब तक जारी है। इसी विषय की चर्चा के क्रम में ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी की चर्चा भी सोशल मीडिया पर शुरू हो गई। तस्वीरों को देखने से साफ पता चलता है कि आलिया मोदी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों से जरा भी कम नहीं हैं।

आलिया की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया दुल्हन बनी खड़ी हैं। बता दें की आलिया मोदी की हाल ही में शादी हुई है। 

इसी साल हुई है शादी

आलिया मोदी की शादी इसी साल 

कैलिफोर्निया के रहने वाले ब्रेट कार्लसन से हुई है। दोनों ने वेनिस में सात फेरे लिये थे।

आलिया मोदी पेश से इंटीरियर डिजाइनर हैं और डिजाइन कंसल्टेंसी कंपनी की फाउंडर भी हैं। ललित मोदी ने खुद बेटी आलिया और ब्रेट के रिश्ते के बारे में नवंबर 2020 में सोशल मीडिया के जरिए बताया था।

Share this:

Latest Updates