– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

हेमन्त सोरेन के विकास कार्यों से घबरा कर केन्द्र ने भेजवाया जेल : कल्पना सोरेन

IMG 20240511 WA0007

Share this:

Palamu news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू पहुंचीं और इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के हरिनामाड़ में चुनावी सभा हुई। 

मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की विकास की गाड़ी को देख कर केन्द्र सरकार इतनी घबरा गयी थी कि एक साजिश के तहत उन्हें चुनाव से पहले जेल भिजवा दिया। केन्द्र सरकार को इस बात का डर था कि कहीं हेमन्त सोरेन बाहर रह कर पूरे झारखंड से उनका सूपड़ा ना साफ कर दें। उनके जेल में रहते हुए भी झारखंड की जनता केन्द्र की भाजपा सरकार को सबक सिखायेगी और इंडी गठबंधन प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देगी।

कल्पना ने कहा कि यहां उपस्थित जनमानस को अपना भविष्य बनाने के लिए उनके पास आसानी से उपलब्ध उम्मीदवार का चयन करना है। ममता इस पर खरा उतरती हैं। लोग उन्हें समर्थन दें। केन्द्र सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया। 15 लाख खाते में भेजने की बात कही, लेकिन 10 साल केवल बेवकूफ बनाया। अब वक्त आ गया है कि जनमानस अपनी ताकत दिखाये और ऐसी धोखेबाज पार्टी और उम्मीदवार को सत्ता से बेदखल करे। 13 मई को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए आप एमपी बना सकते हैं। यह चुनाव एक प्रतिस्पर्द्धा है और उसका जननायक आप जनता होती हैं।

कल्पना ने यह भी कहा कि सबको हरा राशन कार्ड मिला था, लेकिन केन्द्र सरकार ने उसे काट दिया, लेकिन झारखंड का बेटा हेमन्त सोरेन ने हरा राशन कार्ड पुन: दिलवाया। इस कार्ड से लोगों को खाद्यान्न मिल रहा है। केन्द्र सरकार की आवास योजना में भी झारखंड के साथ धोखा हुआ। ऐसे में अबुआ आवास योजना लेकर हमारी सरकार आयी। इस योजना से तीन कमरों का पक्का मकान बन रहा है। कल्पना ने कहा कि केन्द्र सरकार हमारे पिता की तरह है, लेकिन झारखंड में भाजपा समर्थित सरकार नहीं रहने के कारण सौतेला व्यवहार किया गया।

राजद उम्मीदवार ममता भुइयां ने कहा कि देश की स्थिति भारतीय जनता पार्टी के काल में दयनीय हो गयी है। पलामू का मुख्य मुद्दा गरीबी एवं सिंचाई है। यह क्षेत्र इसमें पिछड़ा है। उन्होंने सांसद वीडी राम पर तंज करते हुए कहा कि सांसद पलामू का विकास क्या करेंगे, वह मुश्किल से तो दिखाई देते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates