कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया (Make In India) के नाम पर हो रहे असेम्बलिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बताया कि भारत में 80 % से ज्यादा सामान चीन से आता है, जिसे हम मेक इन इंडिया के नाम से इस्तेमाल करते हैं, टीवी, आईफोन, एसी, फ्रीज इत्यादि कई सारे सामान के पुर्जे चीन से मंगा कर उसमें मेक इन इंडिया के नाम से असेम्बलिंग कर बेचा जाता है।
उद्यमी करना चाहते हैं निर्माण लेकिन सरकार से नहीं है कोई सपोर्ट (Make In India)
क्या आप जानते हैं कि भारत में बने ज़्यादातर TVs का 80% हिस्सा चीन से आता है?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 19, 2025
‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर हम सिर्फ असेंबली कर रहे हैं – असली मैन्युफैक्चरिंग नहीं। iPhone से लेकर TV तक – पुर्ज़े विदेश से आते हैं, हम बस जोड़ते हैं।
छोटे उद्यमी निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन न नीति… pic.twitter.com/xNVXbRjuei
राहुल गांधी ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि छोटे उद्यमी निर्माण तो करना चाहते हैं लेकिन सरकार के पास न कोई नीति है और नहीं उनका कोई ठोस समर्थन प्राप्त हैI जिसके कारण हम इंडिया में किसी भी वस्तु का निर्माण नहीं कर पाते हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारत को अगर रोजगार, विकास और मेक इन इंडिया (Make In India) की दिशा में आगे बढ़ाना है तो भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना होगा और चीन को बराबरी की टक्कर देनी होगी।

केन्द्रीय जांच एजेंसी की हजारीबाग जिला खनन कार्यालय में छापेमारी



