Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लातेहार में नक्सलवाद को करारा झटका, एक साथ 09 उग्रवादियों ने डाले हथियार

लातेहार में नक्सलवाद को करारा झटका, एक साथ 09 उग्रवादियों ने डाले हथियार

Latehar News: सोमवार का दिन लातेहार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। समाहरणालय सभागार में वह नजारा देखने को मिला, जिसका इंतजार पुलिस और आम जनता ; सभी को था। जेजेएमपी संगठन के नौ उग्रवादियों ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें जोनल और सब-जोनल कमांडर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।सबसे खास बात यह रही कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण का यह झारखंड में पहला मामला है।

सरेंडर करनेवालों में पांच नक्सलियों पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करनेवालों में 05 लाख के इनामी जोनल कमांडर रवीन्द्र यादव, सबजोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझू, मुकेश राम उर्फ कल्लू उर्फ आजाद व तीन लाख के सब जोनल कमांडर पवन उर्फ राम प्रसाद शामिल है। वहीं, एरिया कमांडर ध्रुव जी उर्फ राजू राम, विजय यादव, सरवन सिंह उर्फ पारस, मुकेश गंझू ने भी अपने हथियार दाल दिये।

समारोह में सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार, अभियान के आईजी माइकल एस राज, पलामू आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम, एसएसबी डीआईजी मानवेन्द्र और लातेहार एसपी कुमार गौरव मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने उग्रवादियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने पर बधाई दी और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर नयी शुरुआत करने की अपील की। इस अवसर पर आईजी साकेत कुमार ने कहा कि लातेहार में अब जेजेएमपी का नामोनिशान खत्म हो गया है। उनका कहना था कि 2025 तक पूरे झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करना लक्ष्य है और पुलिस अब इसके बेहद करीब है। आईजी माइकल एस राज ने चेतावनी दी कि जो उग्रवादी अब भी हथियार नहीं डाल रहे हैं, वे आत्मसमर्पण कर लें ; वरना पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पायेंगे।

आत्मसमर्पण करनेवालों में जोनल कमांडर रवीन्द्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश रवीन्द्र यादव, बलदेव गंझू, मुकेश राम उर्फ कल्लू रवि और पवन उर्फ राम प्रसाद शामिल हैं, जिन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। इनके अलावा एरिया कमांडर ध्रुव, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझू ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिये। हथियारों में एक एके 56, चार एके-47, तीन एसएलआर, दो 303 राइफल, एक 30.60 एमआई राइफल, विभिन्न राइफल के 1782 गोली व 26 मैगजीन शामिल हैं। इसमें एके 56 व चार एके-47 जैसी हथियार पुलिस से लूटी हुई है।वहीं, लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि यह सफलता योजनाबद्ध तरीके से चलाये गये अभियान का नतीजा है। उन्होंने पुलिस, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों को बधाई दी।

Share this:

Latest Updates