Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बाढ़ग्रस्त पंजाब का दौरा, 09 सितम्बर को जायेंगे गुरुदासपुर

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बाढ़ग्रस्त पंजाब का दौरा, 09 सितम्बर को जायेंगे गुरुदासपुर

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 09 सितम्बर को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों से बातचीत कर हालात के बारे में जानेंगे। भाजपा की पंजाब इकाई की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी गयी है।

पार्टी की तरफ से ‘एक्स’ पोस्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 09 सितम्बर को पंजाब के गुरुदासपुर आ रहे हैं। वह बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से सीधे मुलाकात कर उनका दुख साझा करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठायेंगे।
इससे पहले गुरुवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के आकलन के लिए दो केन्द्रीय दल भी पंजाब दौरे हैं, जो केन्द्र को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब के ज्यादातर जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। इससे राज्य के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हो रहे व्यापक नुकसान को देखते हुए केन्द्रीय आर्थिक मदद की मांग लगातार हो रही है।

Share this:

Latest Updates